मामूली विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली,दोनों की मौत,जानिए क्या है मामला

मामूली विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली,दोनों की मौत,जानिए क्या है मामला

आगरा। बाह क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर खेत में बकरी पहुंचने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

बासौनी के गांव बुर्ज शिवलाल निवासी 55 वर्षीय भीकम सिंह और उनका बेटा 22 वर्षीय जितेंद्र गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे। तभी एक बकरी गांव के ही ज्ञान सिंह के खेत में चली गई। ज्ञान सिंह ने इसको लेकर गाली गलाैज कर दी। भीकम सिंह ने इसका विरोध किया तो ज्ञान सिंह और उनके परिवार के लोगों ने उनसे मारपीट कर दी। तभी भीकम के परिवार के लोग भी आ गए। इसी बीच ज्ञान सिंह पक्ष के लोग तमंचे लेकर पहुंच गए। उन्होंने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। भीकम और उनके बेटे जितेंद्र के गोली लग गई। स्वजन और पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक भीकम की मौत हो गई। जितेंद्र को आगरा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत गई। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पिता-पुत्र को गोली लगी थी। इनमें से पिता− पुत्र की मौत हो गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments