लायंस क्लब बन गई विश्व की सबसे बड़ी सेवाभावी संगठनः डा. क्षितिज शर्मा

लायंस क्लब जौनपुर मेन ने मनाया उत्सव समारोह
जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के सदस्यता वृद्धि में पूरे विश्व में सर्वाधिक सदस्य भारत में होने पर लायंस क्लब जौनपुर मेन द्वारा नगर के चहारसू स्थित नर्सिंग होम में उत्सव समारोह मनाया गया। संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने लोगों का स्वागत करते हुए इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब महती भूमिका निभा रहा है। क्लब मानवीय सेवाओं व सद्भावना, समर्पण भाव से काम करते हुए विश्व की सबसे बड़ी सेवाभावी संगठन बन गई है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय लायंस सदस्यों के लिये बड़े ही गर्व की बात है। जो अब पूरी दुनिया में हमारा देश नम्बर एक देश बन गया है। डा. क्षितिज ने बताया कि विश्व के 210 देशों में कुल लायंस सदस्यता 1413366 है। अमेरिका में 284960 सदस्य हैं, अब अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत में 285140 सदस्य हो गये हैं जो ऐतिहासिक है। डिस्ट्रिक्ट आब्जर्वर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि अमेरिका में अक्टूबर 1917 में लायंस क्लब इंटरनेशनल का गठन गैर राजनैतिक सेवा संगठन के रुप में हुआ। भारत में इस संस्था की शाखा 1956 में खुली। हम भारत में लायंस क्लबों के अस्तित्व के 64 वर्षों के बाद इस स्थिति में पहुँचे हैं जो कि गौरवशाली क्षण है। संचालन सचिव अनिल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अशोक मौर्य, राम कुमार साहू, अश्वनी बैंकर, शत्रुघ्न मौर्य, अरुण त्रिपाठी, डा. वीएस उपाध्याय, डा. अजीत कपूर, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, महेंद्र नाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments