लायंस क्लब क्षितिज ने 250 मरीजों में बांटा फल

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के सह कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता के पिता डा. मनोहर दास की पुण्य स्मृति पर लायंस क्लब क्षितिज द्वारा शहर के जिला व महिला चिकित्सालय में 250 मरीजों को केला, सेब, संतरा आदि फलों का वितरण किया गया। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि जरुरतमंदों की सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य होता है। सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह, कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, प्रदीप सिंह व जिला चिकित्सालय में कार्यरत कौशल त्रिपाठी ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यकम संयोजक राजीव गुप्ता ने सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु सहाय ने किया। इस अवसर पर अजीत सोनकर, मनीष मौर्या, चंद्रशेखर जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, हसन अब्बास, मनीष चौरसिया, नीरज सिंह, देव आनंद श्रीवास्तव, अजय नाथ जायसवाल, अतुल चतुर्वेदी, दीपक साहू, आनंद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments