मिशन शक्ति के अंतर्गत वेबिनार का हुआ आयोजन


मिशन शक्ति के अंतर्गत वेबिनार का हुआ आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक द्वंद वेबिनार का आयोजन किया गया।

व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के पूर्व आचार्य प्रो राम जी लाल ने बतौर मुख्य वक्ता वेबिनार में कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में स्वयं सहायता समूह का बड़ा योगदान है। देश के विभिन्न भागों में स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रुप से संपन्न बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। महिला समाज का एक अभिन्न अंग है और बिना उसके मजबूत हुए स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है।
इसी क्रम में जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कड़े कानून बनाए गए हैं इन कानूनों से अधिक सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में पास्को एक्ट समेत विभिन्न कानूनों की विस्तारपूर्वक चर्चा की।
गोरखपुर जनपद के पुलिस उप अधीक्षक प्रेम प्रकाश भी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया बहुत ही अध्ययन एवं शोध संस्थान के निदेशक प्रोफेसर देवराज सिंह ने किया।
मिशन शक्ति की संयोजक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस मौर्य ने महिला शक्ति के कार्यक्रमों को सदैव प्रोत्साहित किया है। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग डॉक्टर धीरेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, महिला शिक्षिकाओं समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments