जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष गौरव सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के नवचयनित अध्यक्ष गौरव सेठ को 2020 के अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने 2021 अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष ने 2021 के सचिव विशाल मनीष तिवारी, कोषाध्यक्ष भरत सेठ सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नगर के एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ तथा पूर्व मंडलाध्यक्ष व नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेसीलेट लक्ष्य और धैर्य जायसवाल ने जेसी आस्था पाठ किया। 2020 के कोषाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव को संस्था के सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग के लिये पुरस्कृत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने अपनी टीम के सदस्यों को सम्मान पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें बेस्ट जेसी मेंबर दिलीप सिंह, बेस्ट न्यू जेसी मेंबर राजेश्वर मिश्रा, बेस्ट जेसीरेट मेंबर अर्चना सिंह, बेस्ट जेजे मेंबर का पुरस्कार रोहन श्रीवास्तव, बेस्ट एक्टिव जेसीरेट ज्योति श्रीवास्तव, बेस्ट लॉम आफिसर हफीज शाह, आउटस्टैंडिंग लोम ऑफिसर रमेश श्रीवास्तव, बेस्ट एक्टिव मेंबर नीरज श्रीवास्तव, बेस्ट सपोर्टिंग मेंबर विशाल मनीष तिवारी, बेस्ट सपोर्टिंग रोल सर्वेश जायसवाल व सत्य प्रकाश जायसवाल, एक्सीलेंट सपोर्ट इन मैनेजमेंट गौरव सेठ, सपोर्ट फॉर ग्रोथ एंड डेवलपमेंट संतोष अग्रहरी मेडिकल, प्रोग्राम एरिया भरत सेठ, ट्रेनिंग एरिया आरिफ अंसारी, एक्सीलेंट सपोर्ट फॉर एमआरएफ अजय गुप्ता तथा एचजीएफ कंट्रीब्यूशन का सम्मान दिलीप जायसवाल को दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में संस्था ने जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई। जनहित से जुड़ा कार्य प्रशासन को संस्था का सहयोग लेते हुए करना पड़ता है तभी वह कार्य सम्पूर्ण होता है। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मंडलाध्यक्ष और पूर्व मंडलाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से जेसीआई जौनपुर के कार्यों की सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान सचिव हफीज शाह व अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आभार शनि सेठ व आकाश केशरवानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अधिकारी संजय गुप्ता, किरण सेठ, संतोष अग्रहरी, चन्द्रशेखर जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, संजय बैंकर, निखिलेश सिंह, आशू गुप्ता, अवनींद्र तिवारी, राकेश जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, शम्स अब्बास, नीरज शाह, अतुल सिंह, नीतीश सिंह, ऋषिकुल दुबे, गणेश साहू, चंदन नाथ गुप्ता, दिलीप शुक्ला, सोना बैंकर, सुजीत अग्रहरि, अजय गुप्ता, रतन सिकरी, डा. प्रशांत द्विवेदी, अमन कुरैशी, संदीप पांडेय, आशुतोष जायसवाल, प्रदीप सिंह, मनीष मौर्या, शिवेंद्र सेठ, कृष्ण गोपाल जायसवाल, विशाल वर्मा, राजकुमार जायसवाल, मनीष चौरसिया, अजय नाथ जायसवाल, डा. मिथिलेश श्रीवास्तव, रंजीत सिंह सोनू, राम कृपाल जायसवाल, अतुल जायसवाल, संदीप सेठी, आरिफ अंसारी, साजिद सिद्दीकी, सूर्यांक साहू, शुभम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments