कांग्रेस नेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज,जानिए क्या है मामला?

कांग्रेस नेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज,जानिए क्या है मामला?

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में देर रात कांग्रेस नेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आराध्यम सिटी में प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से तीन लाख रुपये लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री न करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि प्लाट देने से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। वृद्धा ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद ही सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राम गंगा विहार निवासी बीना देवी ने आरोप लगाया क‍ि कुछ साल पहले आराध्यम सिटी में प्लॉट खरीदने के लिए तीन लाख रुपये चेक से भुगतान किया था। यह पैसा मानसरोवर कॉलोनी निवासी कांग्रेस नेता सचिन चौधरी को दिया गया था। समय सीमा निकल जाने के बाद भी आराध्यम सिटी के प्रोपराइटर सचिन चौधरी ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की। कई बार उनके दफ्तर में जाकर प्लॉट की रजिस्ट्री कराए जाने की गुहार भी लगाई गई, इसके बाद भी उन्होंने अनसुना कर दिया। बार-बार जाने के बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी भी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मदद की गुहार लगाई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। डिप्टी एसपी दरवेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments