जल न‍िगम के ठेकेदार को मारी गोली,हालत गंभीर,जानिए पूरा मामला

जल न‍िगम के ठेकेदार को मारी गोली,हालत गंभीर,जानिए पूरा मामला

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र की हाइडिल कालोनी में रविवार देर रात गोली चलने से अफरातफरी मच गई। घटना में गले में गोली लगने से कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं स्वजन ने जल निगम के ठेकेदार पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने का आरोप लगाया है।

कांठ थाना क्षेत्र के खलीलपुर कद्दीन गांव का रहने का रहने वाला सुरेंद्र जल निगम का ठेकेदार है। दो दिन पहले उसे सूचना दी गई कि थाना मझोला क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित है। सूचना के बाद सुरेंद्र हाइडिल कालोनी पहुंचा। कर्मियों की मदद से वह पानी का लीकेज ठीक करने में जुट गया। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र के पास लाइसेंसी पिस्टल भी थी। काम करने के दौरान उसने पिस्टल सहकर्मियों के औजार के पास रख दी। इस बीच हाइडिल कॉलोनी का रहने वाला स्वराज नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। पानी की आपूर्ति बाधित होने को लेकर वह सुरेंद्र और उसके साथ कम कर रहे लोगों को खरी-खोटी सुनाने लगा। दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच स्वराज की नजर सुरेंद्र की पिस्टल पर पड़ी और वह उठा ली। यह देखकर सुरेंद्र घबरा गया और वह स्वराज के हाथ से अपनी पिस्टल स्वराज से छीनने की कोशिश करने लगा। इस बीच पिस्टल से गोली चल गई। गोली स्वराज के गले में जाकर लगी। गोली लगने के बाद सुरेंद्र व उसके साथी घटनास्थल से भाग निकले। गोली चलने की आवाज से कालोनी के लोग इकट्ठा हो गए और स्वराज के स्वजन को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली। हालांकि, आरोपित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और उसकी पिस्टल भी पुलिस के कब्जे में है। ठेकेदार से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गोली से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल प्रकरण में कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं है। तहरीर के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments