स्वास्थ्य कार्यक्रम हुआ आयोजन

डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय विद्या मंदिर इण्टर कालेज परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरीबारी द्वारा बच्चों के स्वास्थ परीक्षण हेतु किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 9 व 11 के 200 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा. संध्या दूबे ने बच्चों को खून की कमी से होने वाली बीमारियों एवं उसके निवारण के विषय में बताया। डा. स्वाती चौहान ने विटामिन के स्रोतों व उसकी कमी से होने वाले रोगों पर प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों को संतुलित खान-पान के साथ जंक फूड से बचने की सलाह दी। कालेज के प्रिंसिपल डा. नितेन्द्र सिंह द्वारा बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण संबंधित स्टाल भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर बलवंत कुमार, सुनीता देवी, प्रियंका भारती आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments