आलोक सिंह बने प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष

डोभी, जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को चंदवक प्राथमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसमें एक तरफा समर्थन प्राप्त करते हुए आलोक सिंह रघुवंशी कुल 437 में 426 स्वीकार मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। वहीं 11 मत अस्वीकार घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार डोभी प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद हेतु कोई अन्य नामांकन नहीं भरा गया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह चुनाव पर्वेक्षक थे। जिन्होंने उक्त परिणाम की घोषणा की। निर्वाचन प्रक्रिया के संरक्षक संजय कुमार यादव, चुनाव अधिकारी रामबचन यादव व रामबरत सिंह रहे। इस अवसर पर राजदेव मौर्य, कमलेश राम, संजय कुमार दूबे, रामसबद सिंह, आशा देवी, प्रस्तावक कमलेश कुमार, राजदेव मौर्य, रामनरायण यादव, राजनरायण राम, श्री प्रकाश, बीआरसी प्रभारी संजय सिंह लोकापट्टी, आशा देवी, शारदा देवी, शीला देवी, अरविंद सिंह, आनंद सिंह, श्रीप्रकाश राम, विजय यादव, राकेश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments