शाहगंज जौनपुर : राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में विभिन्न व्यवसायियों ने साढ़े तीन लाख रूपए दिया।
मंगलवार को धन संग्रह अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह व नगर अभियान समिति के प्रमुख प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रमुख व्यवसाई पापुलर रोलिंग मिल प्रोपराइटर धर्मपाल जायसवाल ने एक लाख एक हजार, मनोज जायसवाल इक्यावन हजार, छेदी राम इक्यावन हजार, डॉ सुधाकर मिश्रा इक्यावन हजार,राम अवतार अग्रहरि इक्कीस हजार, सोनू मोनू अग्रहरि ग्यारह हजार, गजानंद गिडवानी ग्यारह उमेश जायसवाल ग्यारह हजार व श्रीष मोदनवाल इक्कीस हजार सहित अन्य व्यापारियों ने साढ़े तीन लाख रूपए की धनराशि चेक के माध्यम से प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिया है।
इस मौके पर ईशानराम,शुभम अग्रहरि, चिंताहरण, सुनील अग्रहरि,देवी प्रसाद चौरसिया, भुपेंद्र सिंह व सुनील तिवारी, सर्वेश चौरसिया, महेंद्र वर्माआदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
0 Comments