सपाजनों ने राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया सरोजिनी नायडू का जन्मदिन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आह्वान पर सपा के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बालिका सरस्वती इण्टर कालेज सिरकोनी के प्रांगण में प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का जन्मदिन राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि श्रीमती नायडू का जीवन संघर्षों से भरा रहा उनकी जीवनशैली महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम आयोजक प्रबन्धक नन्दलाल यादव ने कहा कि सरोजिनी नायडू शिक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील महिला थी और उनका मानना था कि शिक्षा से ही महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। अध्यक्षता रमेश साहनी अध्यक्ष जफराबाद विधानसभा ने किया। इस मौके पर सीमा सिंह चौहान को महिला शाखा का जफराबाद विधानसभा का अध्यक्ष तो रेखा को महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अवधनाथ पाल, इन्दुप्रकाश सिंह, रत्नाकर चौबे, अजय त्रिपाठी, लकी त्रिपाठी, राजेन्द्र टाइगर आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र सदर में समाजवादी पार्टी द्वारा सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम कोईरीडीहा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गजराज यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार द्वारा किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, डा. जितेन्द्र यादव, इस्तेकबाल कुरैशी, अजय विश्वकर्मा, विनेश यादव, राजमन यादव, अखिलेश यादव, विरेन्द्र यादव, मो. आरिफ, अशोक यादव, सेराज अहमद, रमेश बिंद, रतन साहू, समीउल्लाह खां, संत बहादुर प्रजापति, फिरोज अहमद, नरसिंह यादव, सारिका यादव, निर्मला देवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव रेयाज आलम ने किया।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती पर महिला घेरा कार्यक्रम का नगर व जिला समाजवादी पार्टी ने आयोजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि 108 एंबुलेंस, 181 महिला हेल्पलाइन एवं 1090 वूमेन पावर लाइन के माध्यम से महिला सुरक्षा और रक्षा करने का काम किया। वहीं बेसहारा औरतों के जीवन यापन के लिये समाजवादी पेंशन योजना, हमारी बहनों के विवाह के लिये अनुदान, छात्राओं के पढ़ने के लिए कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां, हमारी बेटी उसका कल, लैपटॉप के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार में किया गया। अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष मालती निषाद ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव महिलाओं के मान सम्मान के लिये सर्वाधिक सोचते हैं। आज हम महिलाएं यहीं पर प्रण लेते हैं कि हम सब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार की तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम को जिला महामंत्री हिसामुद्दीन शाह, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, आरिफ हबीब, अनवारुल हक गुड्डू, श्रवण जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, साजिद अलीम, महिला नगर अध्यक्ष सोनी यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर फरहत खान, रुखसार खान, रजिया सुल्ताना, जैनब, रूबी बिंद, इंद्रावती देवी, दुलारी देवी, शकीला खातून, सरोजा, विकास यादव सभासद, अलमास सिद्दीकी सभासद, इरशाद मंसूरी सभासद, राहुल त्रिपाठी, अबुजर जैदी आदि उपस्थित रहे। संचालन नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी ने किया।

Post a Comment

0 Comments