महिला घेरा कार्यक्रम में जुटे सपाई

महिला घेरा कार्यक्रम में जुटे सपाई
जौनपुर । विधानसभा क्षेत्र सदर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित देश की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय सरोजिनी नाईडू के जन्मदिन पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम कोईरीडीहा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गजराज यादव ने उपस्थित विभिन्न गांवों से आई महिलाओं , बहनों, सम्मानित नेताओं, एवं कार्यकर्ताओं को वर्तमान सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे जानकारी दी और उपस्थित सभी लोगों कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद करने पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, डॉ जितेन्द्र यादव,इसतेकबाल कुरैशी,अजय विश्वकर्मा, विनेश यादव,राजमन यादव, अखिलेश यादव, विरेन्द्र यादव, मो आरिफ , अशोक यादव, सेराज अहमद, रमेश बिंद,रतन साहू, समीउल्लाह खां, संत बहादुर प्रजापती, फिरोज़ अहमद, नरसिंह यादव, सारिका यादव, निर्मला देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव रेयाज़ आलम ने किया।

Post a Comment

0 Comments