व्यापार मंडल द्वारा फूटकर लाइसेंस वितरित कार्यक्रम कल

व्यापार मंडल द्वारा फूटकर लाइसेंस वितरित कार्यक्रम कल

जौनपुर यूपी

व्यापार मंडल कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जावेद अज़ीम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि खाद्य सुरक्षा एवं औसधि प्रशाशन जौनपुर के द्वारा जारी किया गया फुटकर लाइसेंस पंजीकरण कार्यक्रम कल दीनांक 10 फरवरी 2021 दिन बुधवार शाम 7 बजे व्यापार मंडल कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के जौनपुर प्रधान कार्यलय स्थित मोहल्ला आलम खां पर फुटकर व्यापारियों को वितरित किया जाएगा।

ज्ञातव्य हो कि फुटकर व्यापारी जिन्हें कानून की कम जानकारी रहती है उनको व्यापार मंडल कल्याण समिति द्वारा फ़ूड विभाग के सहयोग से समय समय पर रजिस्ट्रेशन बनवा कर वितरित किया जायेगा जिससे फुटकर व्यापारि लाभान्वित होते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला आभिहीत अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्र,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय,खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्य के सहयोग से उक्त कार्यक्रम को आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन एवं सभी पदाधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होता रहता है।

Post a Comment

0 Comments