बाबा हरदेव महाराज की स्मृति में निरंकारी परिवार ने किया पौधरोपण

जौनपुर। सन्त निरन्कारी मिशन द्वारा 21 से 23 फरवरी तक देश भर में पौधरोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को जोन 63 जौनपुर में मिशन की समस्त शाखाओं पर बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में पौधरोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर जोनल इंचार्ज मानिक चंद तिवारी ने बताया कि देश भर की 3000 शाखाओं ने लगभग 2 लाख पौधे लगाये। साथ ही उन पौधों को कम से कम 3 वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर देशों में भी आयोजित किया गया जिन्होंने 36 वर्षाें तक इस मिशन की बागडोर संभाली और सम्पूर्ण मानवता को कृतज्ञ किया। यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तमाम निरंकारी भाई-बहन मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी उदय नारायण जायसवाल मीडिया सहायक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Post a Comment

0 Comments