भाजपा सरकार में देश का हो रहा चौमुखी विकास : बच्चा भईय्या

भाजपा सरकार में देश का हो रहा चौमुखी विकास : बच्चा भईय्या
जौनपुर।देश की पंचायत पर भाजपा का कब्जा है और नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चौहमुखी विकास हो रहा है प्रदेश की पंचायत पर भाजपा का कब्जा है और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश का चौहमुखी विकास हो रहा है और नगर पालिका नगर पंचायत पर भी ज्यादातर सीटों पर भाजपा का कब्जा है अब जिला पंचायत चुनाव में भी प्रदेश के हर जिलों में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा और ग्रामो का और विकास की गंगा बहेगी।
उक्त विचार भाजपा काशी क्षेत्र के  क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य व जमुनिया मंडल के प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने आज सरायमोहिद्दीनपुर विद्यालय पर आयोजित वार्ड नम्बर 15 के पंचायत चुनाव से संबंधित पदाधिकारियो की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही बच्चा भइया ने कहा कि पंचायत चुनाव में जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का होगा और वार्ड नं 15 में भी भाजपा भारी मतों से जीतेगी कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से रणनीति तैयार कर कार्य शुरू करे और पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाये
भाजपा जिला महामंत्री राम सूरत बिन्द ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने जनहित में अनेक योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
मंडल अध्यक्ष जमुनिया राम स्वारथ बिन्द ने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस कर पंचायत चुनाव मैदान में जीत हासिल करने के कार्य करे जनता विकास कार्य देखकर भाजपा को वोट देने के लिए तैयार है।
मंडल अध्यक्ष अरसिया भीम सिंह भोले ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण ही ग्रामो में विकास कार्य हो रहे हैं।
संचालन जमुनिया मंडल महामंत्री सुधीर सिंह बब्बू ने किया।
इसके पूर्व आये हुए अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बैठक में भानुप्रताप सिंह, राम आसरे सिंह अनिल सिंह अवनीश यादव आई टी सेल संयोजक, सुरेश धुरिया,संजय सिंह अजित बिन्द, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल, महेंद्र बिन्द हीरोज अहमद, रत्नाकर पांडेय राजकुमार सिंह विजय बहादुर सिंह शशि सिंह महेंद्र यादव सुरेश सिंह वेद प्रकाश पांडेय राम सिंह, ख़ुशी राम मिश्रा दीपचंद बिन्द डॉ चिंतामणि ओम प्रकाश यादव, सत्यनारायण बिन्द केशव बिन्द जमील अहमद गुलाम रशूल ,विपिन बिंद भाजपा जिला मंत्री महिला मोर्चा राजमती सरोज,अच्छे लाल बिन्द अवनीश यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments