22 किलो गांजा के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

महराजगंज, जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महराजगंज ओम नारायण सिंह मय हमराह पुलिस बल एवं एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी की राजकुमार यादव निवासी गौरा खुर्द थाना महराजगंज को 22 किलो गांजे के साथ कलिंजरा सीमा पर स्थित पुलिया से गिरफ्तार किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। इसके बाद धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में ओम नारायण सिंह थानाध्यक्ष महराजगंज, आदेश त्यागी एसओजी प्रभारी मय टीम मुख्य आरक्षी रहमत अली, मुख्य आरक्षी सुशील सिंह, आरक्षी शैलेश, आरक्षी सुखनन्दन, आरक्षी विपिन यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे थाना महराजगंज, उपनिरीक्षक विनोद सचान चौकी प्रभारी राजा बाजार थाना महराजगंज, उपनिरीक्षक हरीशचन्द्र सिंह चौकी प्रभारी ए.बी.एस नगर थाना महराजगंज, मुख्य आरक्षी भाई लाल, मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र यादव, आरक्षी गोविन्द चौहान, आरक्षी नितिश यादव, आरक्षी रवि यादव थाना महराजगंज शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments