डा. प्रदीप 6वीं बार बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन और जिला कार्यकारिणी का चुनाव कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में हुआ जहां डा. प्रदीप सिंह अपनी सहजता, सरलता, उदारता और कर्मठता के बल पर डबल हैट्रिक लगाते हुए पुनः लगातार छठीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुये। अधिवेशन की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया जहां विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी व जिला विकास अधिकारी रहे। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारीपूर्वक लगन से कार्य करने की नसीहत के साथ नई कार्यकारिणी को अधिकारियों द्वारा शुभकामना दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी धर्मापुर एवं संरक्षक राम अवतार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया जिसके बाद ईश्वर वंदना एवं राष्ट्रगान के बाद जिला मंत्री विजय भान यादव ने विगत दो वर्षों में जनपद कार्यकारिणी द्वारा की गई उपलब्धियों एवं आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जनपद के सभी विकास खंडों से चयनित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डा. प्रदीप सिंह जिलाध्यक्ष, महेश तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजयभान यादव जिला मंत्री, अजय मिश्रा कोषाध्यक्ष, सीमा यादव संप्रेक्षक, मो. साजिद अंसारी प्रांतीय प्रतिनिधि, शैलेंद्र सिंह संगठन मंत्री तथा उमेंद्र यादव संयुक्त मंत्री घोषित किए गए। इस मौके पर जहां छठीं बार नवचयनित जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने अपनी कार्यकारिणी की तरफ से सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अबीर गुलाल लगाते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। अधिवेशन में सेवानिवृत्त सुनील श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, राकेश श्रीवास्तव एवं छायाकार अजीत बादल चक्रवर्ती को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में खंड विकास अधिकारी धर्मापुर शकुंतला सिंह एवं सिरकोनी जलालपुर प्रवीण त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, शरद पटेल, डा. फूलचंद कनौजिया, रामकृष्ण पाल, शैलेंद्र विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, राम अवध राम, राम प्रवेश सिंह,संजय चैधरी, अमर बहादुर यादव, अजय सिंह, शिव कुमार यादव, रामलाल पाल, अशोक मौर्य, ओंकार नाथ मिश्र, श्रीप्रकाश सिंह, रमेश यादव, रईस अहमद, राकेश सिंह, अजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विजयभान यादव एवं प्रांतीय प्रतिनिधि डा. रामकृष्ण यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

0 Comments