सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सम्मान समारोह सम्पन्नजिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा, लोगों ने किया स्वागत

जौनपुर। समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की घोषणा व सम्मान समारोह जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मेवा लाल गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि जात तोड़ो समाज जोड़ो के तर्ज पर समाजवादी पार्टी काम कर रही है। भाजपा सरकार में जिस तरह अनुसूचित जाति का भेदभाव किया जा रहा है, वह बहुत निन्दनीय है। अब हमारा अनुसूचित जाति जाग गया है और आने वाले समय के चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेंगे। जिस तरह आज लूट, हत्या, बलात्कार चरम सीमा पर है लेकिन वहीं भाजपा सरकार मौन बनी हुई है। अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति लगातार भेदभाव कर रही है। यह समाजवादी लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब आप लोगों को जागरूक होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। आने वाले 2022 में सपा सरकार बनानी होगी। अनुसूचित जाति समाजवाद की बात आने वाले चुनाव में जब लोगों तक पहुंचाने के लिए आप लोगों को एक-एक बूथ जीत करके भाजपा की निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करना ह। इस अवसर पर जगदीश नारायण राय, राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, रमेश साहनी, दीपचंद राम, सोचन राम विश्वकर्मा, इरशाद मंसुरी, साजिद अलीम, राजा समाजवादी, अनील शक्ति, अशोक गौतम, पवन मंडल, अवनीश कुमार, राजीव रतन, अरविंद पासवान, राम नवल सरोज, जितिन प्रसाद गौतम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments