माध्यमिक शिक्षक संघ ने अंजनी श्रीवास्तव को चुना जिलाध्यक्ष

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार उदासीन है। इसके लिये सभी शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षक संघ के मूल संगठन में आस्था रखते हुये संघर्ष के लिये तैयार रहना चाहिये। उक्त बातें संघ के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीदेव सिंह ने राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज के सभागार में शिक्षकों की एक सभा में कही। इसी क्रम में प्रदेश मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षकों की लम्बित मांगों पर सरकार से विगत दिनों विस्तार से वार्ता हुई है। इस दौरान संगठन का चुनाव हुआ जहां अंजनी श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। साथ ही अभिषेक सिंह जिला मंत्री, राम प्रताप कोषाध्यक्ष, चन्द्रभान गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र, मनोज यादव, उपेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, अशोक कुमार, अनिल यादव संगठन मंत्री निर्वाचित घोषित किये गये। इसके बाद श्रीदेव सिंह व डा. जितेन्द्र सिंह पटेल ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। वहीं प्रदेश मंत्री प्रकाश नारायण सिंह ने सभी को बधाई दते हुये आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्त होने के बाद पूरे समय संगठन को गतिशीलता प्रदान करने हेतु सदैव आप सभी के कदम से कदम मिलाकर रहेंगे। सभा व चुनाव की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शोभनाथ सिंह व संचालन जिला मंत्री अंजनी कुमार ने किया। वहीं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताते हुये वादा किया कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिये हर स्तर से खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर डा. अशोक मिश्र, डा. रमेश चन्द्र, राम प्रताप, अनिल यादव, सर्वेश पटेल, देवव्रत श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, दिनेश पाल, रमेश चन्द्रा, ताड़कनाथ, महेन्द्र प्रताप सिंह, नागेन्द्र यादव, धर्मराज यादव, ओम प्रकाश पटेल, सुभाष चन्द्र चैहान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments