विश्व हिन्दू सेवा संघ ने किया विस्तारनवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

जौनपुर। विश्व हिंदू सेवा संघ के जिलाध्यक्ष शनी उपाध्याय द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र देकर उनका संगठन में स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि जौनपुर के जिलाध्यक्ष द्वारा हमेशा धर्म के लिए एवं सेवाभाव से कार्य किया जा रहा है और आगे भी निरन्तर उनके नेतृत्व में संगठन धर्म के लिए कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर विश्व हिंदू सेवा संघ के जिला महासचिव सूर्यभान मौर्य, कार्यालय प्रभारी रवि मौर्य, नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी क्रमशः जिला उपाध्यक्ष गोलू मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष करंजाकला वशिष्ठ गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश साहू, नगर अध्यक्ष जफराबाद सचिन मौर्य, जिला मंत्री दीपक माली, जिला सचिव शुभम मौर्य, जिला मंत्री राजेंद्र सोनकर, जिला महामंत्री अरुण उपाध्याय को का अभिवादन किया।

Post a Comment

0 Comments