होली प्रेम एवं सौहार्द का त्योहारः अर्जुन शर्मा

बदलापुर, जौनपुर। होली प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार है। आपस में सभी गिलवे शिकायत को भूलकर इस दिन एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। यह बातें वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा ने कही। वह बीती रात क्षेत्र के ग्राम औंका में द्वारिकामाई चौरटी संस्था के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने भगवान की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहीं मशहूर गायिका अनमोल सिंह, सपना शर्मा को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कलाकारों ने फगुआ, चौताल, पूर्वी तथा देवी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि पत्रकार अर्जुन शर्मा, गायिका अनमोल सिंह, सपना शर्मा, समाजसेवी राजेश यादव का पत्रकार जितेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, राज शर्मा, कुलदीप शर्मा, विपिन ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य आयोजक व संस्था के मुंबई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का श्रेय संस्थाध्यक्ष गौरीशंकर चौबे को दिया। उन्होंने बताया कि होली का पर्व एकता भाईचारा व असत्य पर सत्य की जीत के लिये मनाया जाता है। द्वारिका माई टीम की कोशिश होगी कि यह कार्यक्रम हर वर्ष इसी तरह किया जाए। इस अवसर पर पंडित अनिरुद्ध शर्मा, जनार्दन शर्मा, पूर्व प्रधान विनोद शर्मा, सदाशिव शर्मा, बटेसर शर्मा, नेताजी शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी शारदा शर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments