लायंस व लायनेस क्लब क्षितिज ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मानित

जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब क्षितिज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि श्रीमती शशि मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। आयोजन के प्रथम चरण में ध्वज वंदना ट्विंकल सेठ व लायन वाद के सिद्धांत  का पाठ सीमा सहाय ने किया। लायनेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये महिला दिवस पर नारी शक्ति एवं उनके अधिकारों, कार्यों एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात डाली गुप्ता, आराधना सिंह, किरण सेठ, नीतू सिंह, वंदना गुप्ता, वंशिका सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयोजन के द्वितीय चरण में शिक्षा के क्षेत्र की डा. सरोज सिंह पूर्व प्राचार्य टीडीपीजी कालेज जौनपुर, चिकित्सा के क्षेत्र की डा. प्रियम्बदा सिंह, संगीत व खेल के क्षेत्र की तलवारबाजी के नेशनल प्लेयर डा. कंचनलता भारती, प्रशासनिक सेवा के क्षेत्रश्रीमती तारावती यादव महिला थानाध्यक्ष, श्रुति गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी धर्मापुर के साथ व्यवसाय के क्षेत्र में जनपद में जाना पहचाना नाम कुमारी नीलू सेठ को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। लायनेस की पूर्व अध्यक्ष यवनिका सिंह ने नारी शक्ति एवं आज के आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि कोविड-19 के विषम परिस्थितियों में भी गृहणियों ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आर्थिक परेशानियों का डटकर मुकाबला किया और अपने परिवार को सुरक्षित एवं सक्षम बनाने के साथ उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था को अपने मजबूत इरादों से सफल किया। मुख्य अतिथि श्रीमती शशि मौर्या ने कहा कि हिंदू संस्कृति में नारी सदैव पूजनीय रही हैं। नारी बहुत ही सबल एवं ममता की मूरत के रूप में समाज में हर रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज एवं देश को नई दिशा प्रदान करती रही है। आयोजन के अंतिम चरण में लायनेस सचिव श्रीमती सीमा सहाय, नीलम जायसवाल एवं कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रेखा सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, लायन सचिव विष्णु सहाय, कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, मनीष देव, अतुल सिंह, शिवेंद्र सेठ, जैकी साहू, जगन्नाथ मोदनवाल, चंदन गुप्ता, प्रदीप सिंह, शम्मी गुप्ता, अजयनाथ जायसवाल, मनीष मौर्य, अजीत सोनकर, आनंद जायसवाल, देवानंद श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सेठ, मनीष चौरसिया, नीरज सिंह, संजय गुप्ता, विनय बरौतिया, दीपक साहू, अतुल चतुर्वेदी, दिलीप जायसवाल, सतीश मौर्य, देवेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन श्रीमती श्रद्धा जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन लायनेस रेखा सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments