मनुष्य अपने सत्कर्मों से महान बनता हैः स्वामी उमादास

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के तखागंज बाजार में चल रहे सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास परमपूज्य संत उमादास महराज ने शिव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य अपने सत्कर्मों से ही महान बनता है। प्रत्येक मनुष्य को मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए कोई भी कार्य करना चाहिए जिससे समाज व राष्ट्र का भला हो। कथा के द्वितीय दिवस का शुभारंभ कथा व्यास के माल्यार्पण से हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य यज्ञमान भैया लाल साहू, जगमोहन साहू, राजनाथ निगम (अध्यक्ष जय माँ काली फाउंडेशन ट्रस्ट), बृजमोहन गुप्ता (कोषाध्यक्ष जय माँ काली फाउंडेशन ट्रस्ट), शनि निगम, विकास निगम, श्रीराम जानकी मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के महंत सर्वेश जी महाराज, अभयराज यादव, रूपधारी, सेठ लाल, डा. राजेश गुप्ता, डब्लू, जिया लाल, नागेंद्र शर्मा, संजू, राजा, पिंटू, सुशील निगम, अमर गुप्ता, राजन, शेर बहादुर गुप्ता, अमन, हकड़ू सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments