वृद्धाश्रम में मना अम्बरीष का जन्मदिन

जौनपुर। प्रखर राष्ट्रवादी, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन हिन्दु युवा वाहिनी के वाराणसी मण्डल प्रभारी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया। वाहिनी के वाराणसी मण्डल प्रभारी अम्बरीष सिंह का जन्मदिन जिला उपाध्यक्ष सौरभ यादव व महामंत्री दीपक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रेमराजपुर मोहल्ला स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने केक काटकर संगठन के मण्डल प्रभारी के दीर्घायु सुखद जीवन व उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी। इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों को अपने हाथों से केक खिलाया व फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अमरजीत मौर्य, कालीचरण गुप्ता, अंकित चैबे, नीतीश शुक्ला, अवधेश श्रीवास्तव, अमन सिंह, सोनू मौर्य सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments