समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर। नगर के अलफस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष मालती निषाद की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है। ऐसी दशा में संघर्ष ही रास्ता बचता है। आज अपने आप को मजबूत कीजिए। समाजवादी महिला सभा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बनती है कि वह महिलाओं की मदद के लिये हमेशा तैयार रहें। समाजवादी पार्टी लगातार महिलाओं के सम्मान में कार्य कर रही है। अधिक से अधिक महिलाओं को समाजवादी पार्टी में जोड़ने का काम करें जिससे 2022 में समाजवादी सरकार बने और महिलाओं को उचित सम्मान मिले। इस मौके पर पूनम मौर्या, पूनम दुबे, सीमा सिंह, मालती देवी, संजू यादव, अंजू यादव, रुखसाना हाशमी, किरण मिश्रा, कांति देवी, चंदन सरोज, मालती यादव, सोनी यादव, रूबी बिन्द आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments