अबसार क़ुरैशी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घोषित

अबसार क़ुरैशी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घोषित

जौनपुर यूपी

व्यापार मंडल कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जावेद अज़ीम की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय स्थित मोहल्ला आलमगंज में एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जावेद अज़ीम द्वारा फूटकर व्यापारियों में फ़ूड लाइसेंस वितरित किया गया और इसी क्रम में अबसार क़ुरैशी को प्रमाण पत्र देकर व्यापार मंडल कल्याण समिति का खेतासराय नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। समस्त पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यापर्ण कर बधाई दिया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुऐ प्रदेश अध्यक्ष जावेद अज़ीम ने कहा कि अबसार क़ुरैशी सामाजिक कार्यों में बढ चढ़कर भाग लेते रहे हैं इसी कारण आज उनको नगर अध्यक्ष घोषित किया गया है और हम ये आशा करते हैं कि अबसार क़ुरैशी व्यापारीयों के हितों के लिए प्रयत्न करते रहेंगें।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अबसार क़ुरैशी ने कहा कि मैं सर्व प्रथम प्रदेश अध्यक्ष जावेद अज़ीम व प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन का आभारी हुँ कि उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी को निर्वाहन करने का कार्य सौंपा है तो मैं उनकी आशा पर खरा उतरते हुए अपनी ज़िम्मेदारी को निभाने की भरपूर कोशिश करता रहूँगा और व्यापारियों के हितों के लिए अपनी आवाज़ मुखर करता रहूंगा।

इस अवसर पर मनोरंजन गुप्ता,अभिषेक बैंकर,नूरुद्दीन शेख़,रियाज़ अहमद,आशीष जायसवाल,फ़िरोज़ खान,अभय चौरसिया,शाहनवाज़ खान,साबिर अज़ीम,विशाल चौरसिया,सौरभ साहू,अमीरुल्लाह राईन,रियाजुल हक़ आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments