महिला आयोग की सदस्य ने लगाई जागरूकता चौपाल , सुनी समस्या

जौनपुर उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शशि मौर्या द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पदमपुर, विकासखंड करंजकला में जागरूकता चौपाल आयोजन किया गया।
     चौपाल में महिला कल्याण, ग्राम पंचायत विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग विभाग, पुलिस विभाग एवं पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी गयी।
  चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौपाल में जो भी समस्याएं आयी है, संबंधित अधिकारी उनकी जांच कराकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है।
     चौपाल में महिला थानाध्यक्ष किरण मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, सुपरवाइजर गायित्री देवी, ग्राम विकास अधिकारी, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबिता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments