राज्यपाल ने प्रगतिशील किसान इंद्रसेन सिंह को किया सम्मानित

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी इन्द्रसेन सिंह को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने सम्मानित किया। सम्मान मिलने से श्री सिंह के पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या का 22वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर जिले के इन्द्रसेन सिंह को सम्मानित किया। राज्यपाल ने इनके वैज्ञानिक तकनीकी खेती व जैविक सब्जियों के उत्पाद तैयार कर स्वयं व अन्य कृषकों के लिये उत्कृष्ट कार्य क्षेत्र में बड़े आयाम हासिल करने हेतु प्रेरित करने पर बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments