गैरइरादतन हत्या के 7 अभियुक्तों को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। महराजगंज थाना अंतर्गत ग्राम मजीठी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें धारा 304, 147, 149, 308, 336, 323, 504, 506, 188, 269 भादंवि व 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमे से संबंधित 7 अभियुक्तों को थाना महराजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। साथ ही आला कत्ल लाठी, डंडे, ईंट के टुकड़े भी बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों में माताफेर, मनोज सिंह, जोगिंदर सिंह, विकास सिंह, सुभाष सिंह, विशाल सिंह व अशोक सिंह निवासीगण मजीठी थाना महाराजगंज हैं।

Post a Comment

0 Comments