महर्षि कश्यप एवं राजा निषादराज की मनाई गई जयंती

जौनपुर। नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं राजा निषादराज की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि जहां अयोध्या में प्रभु राम का मन्दिर बन रहा है। वहीं उनके सखा परम सहयोगी राजा निषादराज का मंदिर भी बनना चाहिये। वहीं श्रेष्ठ महर्षि कश्यप जी मानव उत्पत्ति में उल्लेख जो धार्मिक पुराणों में मिलते है जिनका संदेश समाज में भाईचारा की तरफ ले जाता है। वहीं राजा निषादराज का संबंध भगवान राम से  इतनी घनिष्ठता का था। भगवान राम और निषाद राज का गहरा संबंध धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। समाजवादी पार्टी की सरकार आयेगी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजा निषादराज का भव्य मंदिर बनवाने की मांग किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, रामचरित्र निषाद, राजनारायण बिंद, यशवंता यादव, महेन्द्र यादव, शकील अहमद, राहुल त्रिपाठी, राजेंद्र टाईगर, दीपचंद राम, श्याम नारायण बिंद, रमेश साहनी, रुबी बिंद, लोकनाथ बिंद, मेवालाल, रामेश्वर निषाद, राजेश विश्वकर्मा, आरिफ हबीब, राजा समाजवादी, शेखू खाँ, साजिद अलीम, ऋषि यादव, अजमद अली उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Post a Comment

0 Comments