टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक को सरजू प्रसाद संस्था ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी में नगर के टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि श्री सिंह का पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहा है। साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने कहा कि उनका जीवन बहुत ही सरल व सहज रहा है। अखिलेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कबीर के साहित्यिक जीवन से वह बहुत प्रभावित थे। बीएचयू के प्रोफेसर डा. आर.एन. सिंह ने  कहा कि टीडी कालेज के विकास में उनका योगदान मील के पत्थर की तरह रहा है। पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने कहा कि श्री सिंह बहुत ही सामाजिक व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यक्रमों आंदोलनों में वह सदैव सक्रिय रहे। वह सच्चे समाजसेवी थे। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा का संचालन सभाजीत द्विवेदी ने किया। अन्त में आभार कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments