प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का न‍िधन,पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को डोनेट

प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का न‍िधन,पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को डोनेट

लखनऊ। समाजवादी चिंतक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। भगवती सिंह 88 वर्ष के थे। मुलायम सिंह यादव सरकार में वन मंत्री के अलावा कई विभागों की जिम्मेदारी निभा चुके थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह अपने रिवर बैंक कॉलोनी में थे। नहाने के बाद उन्‍होंने चाय पी फ‍िर शरीर पर तेल माल‍िश के दौरान उनकी सांस फूलने लगी और निधन हो गया।

भगवती सिंह के निजी सचिव अजय सिंह ने बताया स्वर्गीय भगवती सिंह का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को डोनेट किया जाएगा। उन्‍होंने पहले ही इसको लेकर लिखा-पढ़ी कर रखी थी कि मरने के बाद उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के ल‍िए केजीएमयू को डोनेट कर दिया जाए। 

Post a Comment

0 Comments