शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी ने बलम पिचकारी होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें रंगारग कार्यक्रम के साथ जेसी साथियों ने अबीर लगाकर होली खेली। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि गीता जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महिला इन्टरप्रेन्योर सविता जायसवाल को सम्मानित किया गया। जिन्होंने लाकडाउन में अपने घर से ही केक बनाने का व्यवसाय शुरु किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष अविनाश जायसवाल की अनुमति से कार्यक्रम को आरम्भ किया गया। संचालन रविकान्त जायसवाल, रविन्द्र दुबे, सौरभ सेठ ने किया। सचिव वीरेन्द्र जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल सेठ, अनूप सेठ, आनंद वर्मा, राम अवतार, निर्भय जायसवाल, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, दिनेश जी गांधी, लालचन्द यादव, कैलाश जायसवाल, दीपा सेठ, अमृता जायसवाल, रागिनी जायसवाल, आशीष जायसवाल, बाला जी, हिमांशु गुप्ता, अश्विनी आदि उपस्थित रहे।
0 Comments