होली के द‍िन से लापता युवती का शव खेत में म‍िला,दुष्कर्म की आशंका

होली के द‍िन से लापता युवती का शव खेत में म‍िला,दुष्कर्म की आशंका

बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर परिवारजन में कोहराम मच गया। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।

थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 29 मार्च को होली पर्व की शाम को 17 वर्षीय किशोरी घर के पास से अचानक गायब हो गई थी। काफी देर तक जब किशोरी घर के बाहर नही दिखी तो परिवारजन उसकी तलाश में निकले। काफी खोजबीन के बाद भी परिवारजन को किशोरी का पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका हुई। थक हार कर 31 मार्च को परिवारजन थाने पहुंचे और बेटी के गायब होने की सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेकर सक्रिय हुए थानाध्यक्ष आरपी यादव ने किशोरी की तलाश शुरू की। गुरुवार को गायब किशोरी के शव गांव से कुछ दूर गेंहू के खेत में पाए जाने से हड़कंप मच गया। किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुजाता सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गई। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

'पुलिस की चार टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण भी स्पष्ट हो जाएंगे। सभी टीमों का नेतृत्व एएसपी नगर कुँवर ज्ञानंजय सिंह करेंगे।'  -सुजाता सिंह, एसपी 

Post a Comment

0 Comments