जौनपुर!! लापता किशोरी का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी

जौनपुर!! लापता किशोरी का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी
जौनपुर: रामपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर (सपही) गांव की चार दिन से लापता किशोरी का शव गुरुवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। गांव में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उक्त गांव निवासी राजेश दुबे की पुत्री अंकिता दुबे (16) होली के दिन शाम को घर से लापता हो गई। स्वजन ने गांव व संभावित अन्य स्थानों पर खोजबीन किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन मंगलवार को थाने पर लिखित सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पता लगाने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह राजेश दुबे के घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में किशोरी का शव दिखाई पड़ने पर सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आकर शव निकलवाया। शव अंकिता का ही था। थानाध्यक्ष रामपुर विजय शंकर सिंह ने बताया कि किशोरी के स्वजन की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। मौत के कारण के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जैसी रिपोर्ट आएगी, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments