रोजगार सेवक की निर्मम हत्या,बदमाशों ने गोली मारी, पत्थर से चेहरा और सिर कूंचा
खेत में मिली राम भजन की लाश
कौशांबी में पिपरी थाना क्षेत्र के बराएं गांव में शुक्रवार की रात अपने निजी नलकूप से केला के खेत में पानी लगाने गए रोजगार सेवक राम भजन (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला तो खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो किस वजनी वस्तु से उसका सिर व चेहरा कूंचा गया था। पुलिस छानबीन कर रही है।
पिपरी के बराव गांव के नलकूप पर वारदात
पिपरी के बराव गांव निकासी राम भजन (45) पुत्र बैजनाथ रोजगार सेवक था। खेती, किसानी भी वह करता था। रात में वह गांव के बाहर लगे निजी नलकूप पर रहता था। स्वजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह खाना खाने के बाद रोज की तरह नलकूप पर गया था। अपने केला के खेतों में पानी भरा। रात में ही सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
हत्यारों का पुलिस को नहीं मिला सुराग
हत्यारों ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए ईंट-पत्थर से राम भजन का चेहरा और सिर कूंच दिया। सुबह गांव के लोगों ने रक्तरंजिश शव देखा तो भीड़ जमा हो गई। रोते-बिलखते राम भजन की पत्नी, दो बेटे और एक बेटी भी पहुंची। इसी बीच पहुंची पुलिस वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद परिवार के लोगों से पूछताछ की। हालांकि अभी तक हत्यारों के बारे में कोई जानकारी पुलिस हासिल नहीं कर सकी है।
0 Comments