UP के गोंडा में घोड़े में मिला बरखोडिया मेलियाइ खतरनाक वायरस,जहर का इंजेक्शन देकर गड्ढे में दफनाया

UP के गोंडा में घोड़े में मिला बरखोडिया मेलियाइ खतरनाक वायरस,जहर का इंजेक्शन देकर गड्ढे में दफनाया

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में शुक्रवार को पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने एक घोड़े को जहर का इंजेक्शन देकर मार दिया। इसके बाद घोड़े के शव को जेसीबी के मदद से गड्ढा खोद कर दबा दिया। बताया जा रहा है कि दो घोड़े अचानक बीमार हो गए। उन्‍हें पशु अस्पताल ले जाया गया। लैब की जांच में पता चला कि एक घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक वायरस से संक्रमित म‍िला।

इंसानों में तेजी से फैलता है वायरस: कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में एक घोड़े में बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस मिलने से पशुपालक परेशान है। नगर के बमपुलुस मुहल्ला निवासी ईदू के दो घोड़े अचानक बीमार हो गए। घोड़ों को पशु अस्पताल ले जाया गया। लैब की जांच में पता चला कि एक घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक वायरस से संक्रमित है। घोड़े को तत्काल पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने नगर से बाहर ले जाकर जहर का इंजेक्शन दिया। घोड़े के शव को जेसीबी के मदद से गड्ढा खोद कर दबा दिया। पशु चिकित्सक डा. सुरेश कुमार तिवारी ने बताया घोड़े में पाया गया बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है। इस वायरस को लेकर अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आसपास के सभी पालतू जानवरों की चेकिंग की जा रही है। ताकि वायरस दूसरे जानवर में फैला हो तो उसे रोका जा सके। उन घोड़े के संपर्क में आने वाले लोगों की भी चेकिंग की जा रही है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश कुमार तिवारी, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. त्रिवेणी कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल,फार्मासिस्ट अतुल कुमार, विनोद कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments