सपाजनों ने अहिल्याबाई होलकर की मनायी 296वीं जंयती

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला सपा कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 296वीं जंयती समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्ययता में किया गया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर और घाट बनवाया। साथ ही कुंओं और बावडियों का निर्माण करवने के साथ कई मार्ग बनवाया। इसके अलावा भूखों के लिये अन्नसत्र और प्यासों के लिये प्याऊ खोलते हुये बिठलाई मंन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति और शास्त्रों पर मनन-चिन्तन किया। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि राजमाता को अपने जीवनकाल में ही इन्हें जनता देवी समझने के साथ ही कहने भी लगी थी। इतना बड़ा व्यतित्व जनता ने अपनी आंखों से ही देखा था। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, राजदेव पाल, डा. विनोद पाल, रुखसार अहमद, उमाशंकर पाल, अच्छे लाल पाल, श्याम नरायण बिंद, महेन्द्र प्रताप पाल, राजेन्द्र पाल, उमानाथ पाल, आरिफ हबीब, अलमास सिद्दीकी, राजा समाजवादी, मालती निषाद, अमजद अली, आसिफ शाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Post a Comment

0 Comments