पूर्व प्रधान रामकृष्ण तिवारी नहीं रहे

महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बाभनपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान राम कृष्ण तिवारी 58 वर्ष का बीमारी से असामयिक निधन हो गया जिससे परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार श्री तिवारी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी पर जुटे क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वह एक सच्चे व सरल स्वभाव के समाजसेवी व्यक्ति थे। समाज में उनकी कमी खलेगी। उनकी पूर्ति नहीं कभी भी नहीं की जा सकती। इस मौके पर समाजसेवी देवेन्द्र दूबे, ग्राम प्रधान शेर बहादुर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments