वरिष्ठ आईएएस अफसर रविन्द्रनाथ त्रिपाठी का हुआ निधन


जौनपुर। जिले के बड़े राजनीतिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में जन्म लेने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रविंद्र नाथ त्रिपाठी का बीती रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। लखनऊ के गोमती नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के हरद्वारी के निवासी 74 वर्षीय आईएएस अफसर श्री त्रिपाठी जौनपुर कलेक्ट्रेट बार अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी के छोटे भाई थे। इनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रमेश चंद शर्मा जनपद के बरसठी विधानसभा क्षेत्र से 4 बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे। 5 भाइयों में रविंद्र नाथ त्रिपाठी के सबसे बड़े भाई कैलाश नाथ त्रिपाठी डायरेक्टर हार्डिकल्चर, दूसरे क्रम में यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार अधिवक्ता समिति, तीसरे शचींद्र नाथ त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख और बरसठी व जफराबाद से सपा के विधायक रहे जबकि खुद चौथे क्रम पर थे। सबसे छोटे 5वें भाई के रूप में पूर्व प्राचार्य स्व. अवनींद्र नाथ त्रिपाठी रहे। स्व. त्रिपाठी की बड़ी बेटी शिवानी पांडेय बेसिक शिक्षा अधिकारी, छोटी बेटी दीप्ति शुक्ला सब रजिस्ट्रार लखनऊ और एक छोटा बेटा मनु त्रिपाठी नेवी में ब्रिगेडियर  हैं। उनके निधन की खबर लगते ही कलेक्ट्रेक्ट बार समिति के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कोरोना कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया। बार के महामंत्री आनंद मिश्र ने शोक संवेदना में कहा कि स्व. त्रिपाठी वर्ष 72 के पीसीएस टापर और 1995 में आईएएस कैडर मिलने के बाद गाजीपुर, आजमगढ़, अलीगढ़, प्रयागराज व लखनऊ के जिलाधिकारी के रूप में अपने  प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी छाप छोड़े थे। मंडल मुख्यालय अयोध्या और प्रयागराज के कमिश्नर के रूप में कार्य करने के बाद 2008 में वह सेवानिवृत्त हुए थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में बार के पूर्व अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी, विजय प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, रामकृष्ण पाठक सहित अन्य मुख्य रहे। पार्थिक शरीर लखनऊ से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को जाते समय अंतिम संस्कार हेतु नगर के मैहर देवी मन्दिर परमानतपुर में स्थित आवास पर लाया गया जहां उनके भतीजे अजय त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन करने के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी ने अश्रुपूर्वक नेत्रों से कहा कि आज हम लोगों ने अपना अंतिम अभिभावक खो दिया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से कलेक्ट्रेट बार समिति के महामंत्री आनंद मिश्रा, पत्रकार डा. मधुकर तिवारी, रामकृष्ण पाठक, प्राचार्य राजेश त्रिपाठी, जगत नारायण, विजय प्रकाश, मनीष अस्थाना, पत्रकार वंदेश सिंह, सिपिन सिंह रघुवंशी, पत्रकार विरेन्द मिश्र विराट, वेदांत, समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल, वरुण, आकाश, सम्पादक संतोष सेठ, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments