सुरेन्द्र सिंघानिया के नेतृत्व में भाजपाजनों ने किया सेवा कार्य

जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को केंद्र में आज 7 वर्ष पूर्ण हो गये। इसी को लेकर शक्ति केंद्र सिद्दीकपुर  मंडल करंजाकला के बूथ संख्या 239 पर मंडल उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, बूथ अध्यक्ष मणिवंत सिंह, शिवमंगल सिंह सहित कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य किया गया। इस दौरान बूथ के निवासियों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला तथा कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंघानिया जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर भाजपाजनों द्वारा इस तरह का सेवा कार्य सभी शक्ति केन्द्रों पर किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments