पत्रकार की बड़ी माता का निधन

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी डा. प्रदीप कुमार दूबे पत्रकार की बड़ी माता सावित्री देवी 80 वर्ष का गुरुवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह एक भद्र और मृदुभाषी महिला थी। वह अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ चली। निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का जमावड़ा सा लग गया। उनका अन्तिम संस्कार क्षेत्र के अमिलिया घाट पर पति पारस नाथ दूबे द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया।

Post a Comment

0 Comments