किसानों के सच्चे मसीहा थे चौधरी साहबः डा. सत्येन्द्र सिंह

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की जनपद इर्का द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 34वीं पुण्यतिथि सिंचाई विभाग स्थित डाक बंगले में जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मनायी गयी। इस मौके पर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उपस्थित पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने कहा कि प्रगतिशील विचारधारा व बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व. चौधरी का दो जन्म 23 दिसम्बर 1902 को गाजियाबाद के नूरपुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 29 मई 1987 को अन्तिम सांस ली। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गांव के गरीब व किसानों के लिए समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता सेनानी से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक बने। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुये उन्होंने आह्वान किया था कि भ्रष्टाचार का अन्त ही देश को आगे ले जा सकता है, इसलिए देश के लोग मानते रहे कि चौधरी जी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा का नाम है। वह अक्सर कहा करते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे, वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। गरीबों व किसानों की दशा को सुधारने की दिशा में चौधरी जी ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी क्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने उनके जीवन परिचय सहित उनके द्वारा किये गये कार्यों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर सुनील सिंह, डा. एसए रिजवी, महेंद्र विश्वकर्मा, सुनील दुबे, प्रदीप तिवारी, विनय यादव, दानिश खान, तारिक अली खान, सुनील पाल, बांके लाल शुक्ला, विवेक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथ यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments