रुझानों में TMC की डबल सेंचुरी,भाजपा 100 से नीचे; ममता समेत कई दिग्गज चल रहे पीछे

रुझानों में TMC की डबल सेंचुरी,भाजपा 100 से नीचे; ममता समेत कई दिग्गज चल रहे पीछे

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे से राज्य के सभी 108 मतगणना केंद्रों पर जारी है। इस दौरान विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे कुल 2,116 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान कराए गए। निर्वाचन आयोग ने मतों की गिनती के लिए विस्तृत तैयारियां की है। साथ ही कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते यह सुनिश्चित कर रहा है कि स्वास्थ्य नियमों एवं शारीरिक दूरी का कड़ाई से अनुपालन हो।

West Bengal Election Result 2021 UPDATES
- रुझानों में टीएमसी की डबल सेंचुरी। टीएमसी 202 सीटों पर आगे। भाजपा 88 सीटों पर ही आगे।  राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर इस बार बड़े उलटफेर की संभावना। नंदीग्राम के दंगल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ीं, सुवेंदु अधिकारी 7,000 से अधिक वोटों से आगे।

- माटीगाडा-नक्सलबाड़ी- आनंदमय बर्मन (भाजपा) - 26528, राजेन सुन्दास (टीएमसी) - 14953, शंकर मालाकार (संयुक्त मोर्चा) - 4947। भाजपा के आनंदमय बर्मन 11575 वोट से आगे। फांसीदेवा- छोटन किस्कू (टीएमसी) - 7903, दुर्गा मुर्मू (भाजपा) -22012,सुनील चंद्र तिर्की (संयुक्त मोर्चा) - 1335। भाजपा के दुर्गा मुर्मू 14109 वोट से आगे।

- रुझानों में तृणमूल को बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा 100 से नीचे है। ममता बनर्जी, बाबुल सुप्रीयो और स्वपन दासगुप्ता समेत कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं।

- चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 187 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 84 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

- पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस 1166 वोट में आगे है , बाघमुंडी में आजसू पार्टी को मिला है 8203, कांग्रेस को मिला है मिला है7849, जयपुर में जयपुर में भाजपा 1172 वोट में आगे हैं, पारा में भाजपा 795 आगे हैं आगे है, बलरामपुर में बलरामपुर में तृणमूल कांग्रेस 1227 वोट में आगे है, मान बाजार में तृणमूल कांग्रेस 1247 वोट में आगे है,वांदोवान में तृणमूल कांग्रेस 558 वोट में आगे है, रघुनाथपुर में तृणमूल कांग्रेस 885 वोट में आगे हैं।

- मिल रही खबरों के अनुसार आसनसोल उत्तर से कानून मंत्री मलय घटक छह हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

- शुरुआती रुझानों में बंगाल में उम्मीदों के मुताबिक भाजपा नहीं कर रही प्रदर्शन। टीएमसी 188 सीटों पर आगे। भाजपा की सीटों की संख्या एक सौ से भी घटकर 98 पर आई। भाजपा के कई बड़े नेता चल रहे हैं पीछे। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बड़े अंतर से चल रहे हैं पीछे। नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी लगातार चल रही हैं पीछे।

- कोलकाता की टॉलीगंज सीट से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो 13 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर तृणमूल सरकार में मंत्री अरूप विश्वास के साथ है उनका मुकाबला। तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपन दासगुप्ता पीछे चल रहे हैं।

- पिछले ढाई घंटे से जारी वोटों की गिनती के बाद शुरुआती रुझानों में 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में टीएमसी बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 157 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 120 सीटों पर आगे चल रही है जबकि लेफ्ट -कांग्रेस और आइएसएफ गठबंधन शुरुआती रुझानों में कहीं भी लड़ाई में नजर नहीं आ रही है। यह गठबंधन मात्र चार सीटों पर आगे चल रही है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी लगातार पीछे चल रही हैं। दूसरे राउंड में सुवेन्दु 8206 से आगे।

- प्रथम राउंड के अंत मे सिलीगुड़ी के भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष 7300 वोट से आगे।

- पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड में तृणमूल कांग्रेस आगे, मिला है कुल 6253 वोट, भाजपा को मिला है 4598,वांदोवान में भाजपा को 5368, तृणमूल कांग्रेस को 5926, काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को नीला 3764,  तृणमूल कांग्रेस को मिला 2910।

- कूचबिहार जिले की शीतलकूची सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे। नंदीग्राम सीट पर लगातार पीछे चल रही हैं ममता बनर्जी। नंदीग्राम में तीसरे राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी 8,000 से ज्यादा वोटों से आगे।

- केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोलकाता की टॉलीगंज सीट से हुए पीछे। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री और राज्य के मंत्री अरूप विश्वास के बीच है मुकाबला। हुगली की तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपन दासगुप्ता 3000 वोटों से हुए पीछे।

- बंगाल में शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस की बढ़त बढ़ती जा रही है। शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बहुमत। तृणमूल फिलहाल 148 सीटों पर, जबकि भाजपा 115 सीटों पर आगे। हालांकि यह शुरुआती आंकड़ा है और इसमें बड़े पैमाने पर फेरबदल की भी संभावना है।

- जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों में  से छह में भाजपा और एक पर तृणमूल आगे।

- पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित राज्य की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। यहां से ममता बनर्जी को झटका लगा है। ममता बनर्जी काफी देर से सुवेन्दु अधिकारी से पिछड़ी हुई हैं।  प्रथम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। प्रथम राउंड में सुवेन्दु अधिकारी ममता बनर्जी से 1497 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे राउंड मैं शुभेंदु ने अपनी बढ़त बनाकर 4551 कर ली है है।

- बंगाल में 250 सीटों के रुझान आए। टीएमसी 126, भाजपा 119,  लेफ्ट- कांग्रेस व आइएसएफ गठबंधन दो एवं अन्य 3 सीटों पर आगे।

- नंदीग्राम में काफी देर से ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी बनाए हुए हैं बढ़त। सुवेंदु अधिकारी 4551 वोटों से आगे।

- द्वितीय राउंड की गणना के अनुसार रायगंज से भाजपा के कृष्ण कल्याणी, कालियागंज से भाजपा के सौमेन राय, ईटाहार से तृणमूल के मोशरर्फ हुसैन, करनदिघी से तृणमूल के गौतम पाल हेमतावाद से तृणमूल के सत्यजीत वर्मन आगे

- दक्षिण दिनाजपुर में बालुरघाट,हरिरामपुर और कुशमांडी से भाजपा आगे। तपन,कुमारगंज और गंगारामपुर से तृणमूल आगे। सिलीगुड़ी में तीसरे स्थान पर खिसके अशोक भट्टाचार्य ,भाजपा के शंकर घोष आगे चल रहे हैं । दूसरे स्थान पर तृणमूल के ओम प्रकाश मिश्रा।

- फिलहाल 228 सीटों के रूझान में तृणमूल 114 पर और 110 भाजपा पर आगे।

- नंदीग्राम में ममता बनर्जी को झटका लग सकता है। फिलहाल सुवेंदु अधिकारी के साथ कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल भाजपा 108 और टीएमसी 120 सीटों पर आगे।

- मतगणना के शुरुआती चरण में उत्तर बंगाल की अघोषित राजधानी सिलीगुड़ी में कांग्रेस-वाममोर्चा-इंडियन सेक्युलर फ्रंट के संयुक्त मोर्चा के माकपाई उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

- उत्तर दिनाजपुर- इस्लामपुर से टीएमसी  दो हजार से मतों से आगे। चोपड़ा में टीएमसी चार हजार से आगे।। ग्वालपोखर में भी  टीएमसी आगे। चाकुलिया में भाजपा 1850 मतों  से आगे।

- हुगली की तारकेश्वर सीट से भाजपा के स्वपन दासगुप्ता आगे। कोलकाता पोर्ट सीट से तृणमूल सरकार


Post a Comment

0 Comments