जौनपुर- जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण,

 जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एलओपी के अनुसार निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निर्माण कार्य मे लगभग 555  मजदूर कार्य करते मिले, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य मे और तेजी लाए और नियत समय पर कार्य पूर्ण कराये।
     उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए प्राचार्य की नियुक्ति पूर्व में की जा चुकी है।  2 से 3 महीने में क्लासेस शुरू करा दी जाएगी।
           इस अवसर पर निदेशक अग्नि लिमिटेड आई.सी. अग्निहोत्री, रत्नेश,अरविंद पटेल  अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments