भागीदारी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी (पी) के पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को जनहित में तत्काल लागू किये जाने को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें कहा कि पिछड़े वर्ग के मौलिक हितों की रक्षा हेतु आरक्षण में वर्गीकरण के उद्देश्य से गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रद्दी की टोकरी में डालना न सिर्फ पिछड़े समाज के साथ धोखा है बल्कि पिछड़े समाज के मौलिक अधिकारों का हनन भी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष मल्हनी अवधेश प्रजापति, विधानसभा उपाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सावन प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, पवन प्रजापति, विजय शंकर प्रजापति, विनय प्रजापति, नितेश प्रजापति, देवेश उपाध्याय, सुनील प्रजापति, शिवम, प्रदीप प्रजापति, संतोष प्रजापति, सोनू प्रजापति, वैभव प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments