जेसीआई ने चंद्रशेखर के निधन पर आयोजित की शोकसभा

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के संस्थाध्यक्ष गौरव सेठ की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल के आकस्मिक निधन पर नगर के नव दुर्गा शिव मंदिर प्रांगण में शोकसभा आयोजित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। निवर्तमान मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने आह्वान किया कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि चंद्रशेखर जायसवाल के परिवार का पूरा ध्यान रखा जाए। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि पिछले 23 वर्षों से चंद्रशेखर का जेसीआई जौनपुर को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान था जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के लोग कम हुआ करते हैं वे हर समय लोगों को अच्छे कार्यों के लिये प्रेरित करते थे। निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ, पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्त एवं संतोष अग्रहरी ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर कोषाध्यक्ष भरत सेठ, उपाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, दिलीप जायसवाल, संतोष मेडिकल, आरिफ अंसारी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। संचालन उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने किया।

Post a Comment

0 Comments