समूह की महिलाओं की हुई बैठक

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के हुसेपुर गांव में सोमवार को समूह की महिलाओं की बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक से आई अंजना तथा आशीष श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित किया। समूह की महिलाओं को समूह से होने वाले लाभ के बारे में बताया। अंजना राय ने कहा कि सरकार की मंशा है महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाए। इसलिए आप हफ्ते में एक बैठक कीजिये। समूह गठित कीजिए तथा थोड़ी-थोड़ी बचत कीजिये जिससे आगे चलकर वह आपके काम आ सके। उन्होंने समूह से होने वाले फायदे के बारे में भी महिलाओं को बताया। ब्लॉक के कर्मचारियों ने समूह बनाने पर भी विशेष जोर दिया। इस मौके पर बीएमएम आशीष श्रीवास्तव, अंजना राय के साथ समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments