छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई गई जयंती

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई। जयंती समारोह के अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने शाहू जी महाराज की जीवन काल में किये गये तमाम कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इस मौके पर श्याम सुन्दर पटेल, वृजेन्द्र पटेल, विपिन पटेल, जंगबहादुर, मुन्ना लाल, जयप्रकाश पटेल, राहुल यादव, शाह आलम अंसारी, रिंकू गौड़, सुबास, अभिमन्यु पटेल, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments