पर्यावरण जागरूकता हेतु राज कॉलेज जौनपुर द्वारा आयोजित हुआ राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

पर्यावरण जागरूकता हेतु राज कॉलेज जौनपुर द्वारा आयोजित हुआ राष्ट्रीय                                     प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

आज दिनांक 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में पर्यावरण और प्रकृति से मनुष्य का सामंजस्य बिगड़ता चला जा रहा है, अतः इस संतुलन को बनाए रखने हेतु राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक और सचेत करने की आवश्यकता है । भारत तथा राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्यावरण को एक अतिरिक्त  प्रश्न पत्र के रूप में स्नातक स्तर पर अनिवार्य किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (डॉ) अखिलेश्वर शुक्ला सदैव पर्यावरण व प्रकृति के प्रति सजग रहे हैं, तथा इसके संरक्षण व संवर्धन हेतु स्वयं के प्रयास एवं विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर कार्य किए हैं। आज के छात्र ही कल के हमारे भविष्य हैं,  अतः उनमें पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने हेतु प्राचार्य जी के निर्देशानुसार इस राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।  यह प्रतियोगिता सभी विषय के स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के बीच आयोजित की गई।  प्रतियोगिता में 100 अंक के 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के रखे गए थे जिसे 1 घंटे की अवधि में पूर्ण करना था। यह प्रतियोगिता सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर के 12:00 बजे समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता हेतु भारत के 20 राज्यों के 400 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था तथा 266 छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का औसत स्कोर 56.05 रहा जो यह दर्शाता है कि वर्तमान में आज के युवा पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर सजग और जागरूक हैं, तथा भविष्य में पर्यावरण संबंधी मुद्दों को वैज्ञानिक तौर तरीकों से स्थाई समाधान करने को इच्छुक हैं। इस प्रतियोगिता में 99 अंक पाकर प्रथम स्थान पर सुप्रिया साहू, बीएससी प्रथम वर्ष, राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर, 98 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर अमित कुमार जायसवाल, बीएड, राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज, जौनपुर तथा 96 अंक पाकर तृतीय स्थान पर नेहा, बीटीसी, पीजी कॉलेज जौनपुर रहे ।  सभी प्रतिभागी छात्रों को तुरंत रिजल्ट तैयार कर ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।  प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को महाविद्यालय द्वारा समारोह पूर्वक विशेष पुरस्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा।  इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन समिति में संयोजक के तौर पर कु. गगन प्रीत कौर, समन्वयक अनिल कुमार मौर्य,  सचिव डॉ आशीष कुमार शुक्ला,  सह सचिव धर्मवीर सिंह व सह सचिव विवेक कुमार रहे। कार्यक्रम की परामर्श समिति में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ विष्णु चंद्र त्रिपाठी, डॉ अवधेश कुमार द्विवेदी,  डॉ मयानंद उपाध्याय, डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ अनामिका सिंह,  डॉ सुधा सिंह,  डॉ अखिलेश कुमार गौतम, डॉ अभय प्रताप सिंह, डॉ मनोज वत्स व डॉ विजय प्रताप तिवारी रहे। महा विद्यालय परिवार की तरफ से डाॅ सुनीता गुप्ता,  डाॅ  श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ राजेंद्र कुमार सिंह, डाॅ  संतोष कुमार पांडेय, डॉ सुधाकर शुक्ला, डॉ जितेंद्र कुमार दुबे, डॉ मनोज कुमार तिवारी आदि सभी शिक्षकों द्वारा प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को बधाई दिया गया।
नोट-  कृपया उक्त सूचना को दैनिक समाचार पत्र व ऑनलाइन समाचार पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें। 
                                                                                अनिल कुमार मौर्य 
                                                                                                   सदस्य तकनीकी प्रकोष्ठ 
                                                                                   राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर

Post a Comment

0 Comments